ताज़ा ख़बरें

*भाजपा नेत्री बोली–भाजपा कार्यालय जाने में डर लगता है और जिला उपाध्यक्ष बर्खास्त*

*भाजपा नेत्री बोली–भाजपा कार्यालय जाने में डर लगता है और जिला उपाध्यक्ष बर्खास्त*

 

सीधी। सीधी भाजपा कार्यालय में एक महिला नेत्री ने पार्टी के ही जिला उपाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि जब वे पार्टी कार्यालय में थी तब सुरेश सिंह ने उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने अपने आपको कंप्यूटर रूम में बंद कर बचाया। इसके बाद उन्होंने सांसद रीति पाठक को उपाध्यक्ष की हरकत बताई तो उन्होंने शिकायत करने की बात कही। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। उक्त महिला नेत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि *आजकल जो हो रहा है, वह अत्यंत शर्मनाक है और उससे भी शर्मनाक है जिम्मेदारों की चुप्पी। अब तो अति हो रही है, कार्यालय जाने में भय लगता है।*इस घटना के बाद अब कांग्रेस को बैठे–बिठाए भाजपा को घेरने का मौका मिल गया है।

 

सीधी जिले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

 

सीधी जिले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने एक युवती के साथ अभद्र हरकत की। इस बात की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो जिला अध्यक्ष ने संबंधित उपाध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए प्रदेश संगठन को लिख दिया। उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संबंधित उपाध्यक्ष की प्राथमिक सदस्यता को समाप्त करते हुए उसे पार्टी से निष्काषित कर दिया।

 

सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया कि बीते 17 अप्रैल को सीधी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने एक मध्यमवर्गीय परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़ित युवती सख्ती से प्रतिकार नहीं कर पाई, लेकिन इस बारे में सोशल मीडिया पर हल्ला मचने के बाद जिला उपाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ने लगीं।

 

मामला तूल पकड़ने लगा था, इसलिए आंच अपने पास तक आने से पहले ही संगठन के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने प्रदेश संगठन को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया। जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी। उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

 

*पीड़िता बदनामी के डर से शांत…* इस मामले की अब तक एफआइआर नहीं हुई है। बताया जाता है कि पीड़िता युवती अभी अविवाहित है, इसलिए उसने लोकलाज के भय और कथित दवाब के चलते एफआइआर दर्ज नहीं कराई।

🆕त्रिलोक न्यूज चैनल 🆕

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!