
हाटकेश्वर जयंती पर हाटकेश्वर महादेव की निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत,
खंडवा।। पाताल लोक के देवता भगवान हाटकेश्वर महादेव निकले नगर भ्रमण पर हाटकेश्वर जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान हाटकेश्वर महादेव की शोभायात्रा शुक्रवार को निकली। समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि महादेव की यह यात्रा हाटकेश्वर मंदिर सराफा बाजार से प्रारंभ होकर राम मंदिर, बुधवारा, केवलराम चौराहा, घंटाघर, सराफा बाजार होते हुए पुनः हाटकेश्वर मंदिर पहुंची। इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत मधुसूदन टावर परिवार, राम मंदिर परिवार, दशोरा नागर समाज, संजीव मंडलोई तथा जी. जी. ज्वेलर्स परिवार किया गया। समाज के संदीप जोशी ने बताया कि दोपहर में अभिषेक पूजन , शाम में हवन और महाआरती के साथ मुख्य यजमान गिरीश पोद्दार परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया । शोभा यात्रा में नागर समाज की ओर से अध्यक्ष राघवेंद्र राव मंडलोई ,सचिव मुकेश दवे मनीष व्यास ,अभिलाष दीवान, पार्षद मनोज मंडलोई, दीपक जोशी,उमेश दवे,पंडित तुषार दवे,पंडित नारायण जोशी, विनय पोद्दार, लव जोशी, भुवनेश जोशी, अजय दीक्षित,यश शर्मा, ललित भट्ट,पूर्व पार्षद प्रियंका दीवान सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए।*









