
रिपोर्टर संजय जैन बड़ौद आगर मालवा
प्रभु महावीर का जन्म कल्याणक मना धूमधाम से
बड़ौद। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर परमात्मा महावीर प्रभु के जन्म कल्याणक दिवस पर नगर में निकला भव्य वर घोड़ा। श्री जैन सकल संघ के तत्वावधान में श्री
विमलनाथ जिनालय परिसर से वर घोड़ा (जुलूस) प्रारंभ हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ श्री आनंद चंद्र जैन आराधना भवन पंहुचा। महिलाओं ने केशरिया एवं पुरुषों ने सफेद वस्त्र पहनते हुए हाथों में जिनशासन की पताका लहराते, गाजे बाजे के साथ धूमधाम से
परमात्मा के वरघोड़े में शामिल हुए। विहार सेवा के युवक पूजन वस्त्रों में अपने कंधों पर वैदी जी उठाकर परमात्मा के गगनचुम्बी नारे लगाते ढ़ोल पर नृत्य करते
दिखे। श्री आनंद चंद्र जैन आराधना भवन में आयोजित कार्यक्रम में कु. जिनाशी, कु. मिष्ठी, कु. प्रतिष्ठा ने भव्य नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष जैन ने किया एवं आभार अजीत जैन ने माना। ट्रस्टी ललित जै. राजावत ने बताया कि चैत्री ओलीजी की तपस्या
आयंबिल भवन में निरंतर है, 60 से अधिक आराधक तपस्या कर रहे हैं।
नवरत्न परिवार द्वारा नगर में सजावट की। श्री जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप के द्वारा जन्म कल्याणक महोत्सव की सम्पूर्ण व्यवस्था की गयी एवं अध्यक्ष प्रकाश
चौरड़िया का बहुमान श्री संघ के द्वारा किया गया। अंत में परमात्मा की आरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नन्दलालजी नरवाया, कन्हैयालालजी नौलखा,
कैलाशचंदजी घुघरिया, राजेन्द्रजी जैन, अशोकजी मोदी, भागचंदजी कंठाली, प्रकाशजी तलेरा, प्रकाशजी नाहर, कैलाशजी चौधरी, विजयजी संघवी, नवीनजी
कुंडलबोहरा, विपुल जैन, अंकित हंसगोता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। पुलिस प्रशासन द्वारा सुंदर व्यवस्था की गई।