ताज़ा ख़बरें

सेवानिवृत्त हुए 5 शासकीय कर्मचारियों का कलेक्टर श्री गुप्ता ने किया सम्मान

खास खबर

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

सेवानिवृत्त हुए 5 शासकीय कर्मचारियों का कलेक्टर श्री गुप्ता ने किया सम्मान
खण्डवा 27 मार्च, 2025 – 
माह फरवरी, 2025 में सेवानिवृत्त हुए कुल 5 शासकीय कर्मचारियों को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बुधवार को पेंशन प्राधिकार पत्र के साथ शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी श्री श्यामलाल खरे, श्री जगदीश प्रसाद नागोरे, श्री शिवनारायण मालवीय, श्री उल्हास मुसले एवं श्री ग्यारसी लाल डालसे को सम्मानित किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिला पेंशन अधिकारी सुश्री पुष्पा भिड़े, सहायक पेंशन अधिकारी श्रीमती रुपाली गवली एवं समस्त पेंशन कार्यालय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!