ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मनीष जोशी ने स्वयं का वस्त्र व्यवसाय किया स्थापित

खास खबर

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मनीष जोशी ने स्वयं का वस्त्र व्यवसाय किया स्थापित
खंडवा 27 मार्च, 2025 – 
श्री मनीष जोशी खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर के निवासी हैं, जिनकी शिक्षा स्नातक तक है। वे निजी  क्षेत्र में कार्यरत थे, जहाँ पर उनकी सीमित आय थी, जिसमें पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना कठिन था। उनका सपना था कि किसी निजी क्षेत्र में कार्य करने के स्थान पर स्वयं का रोजगार होना चाहिए, जहाँ वे अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकें।
वेे बहुत दिनों तक सोचते रहे कि कौनसा व्यवसाय किया जाना चाहिए। उन्होंने अपने परिचितों एवं शुभचिंतकों से सलाह ली तो औसत से अधिक लोगों का मानना था कि रेडीमेड वस्त्र व्यवसाय उपयुक्त होगा। इस व्यवसाय का उन्हें कुछ अनुभव था और बाजार में माँग को देखते हुए उन्होंने अपने परिजनों से विचार के बाद इस व्यवसाय को शुरू  करने का निर्णय लिया।
व्यवसाय की शुरुआत के लिए पूँजी की आवश्यकता थी। परंतु पूँजी अभाव के कारण उन्होंने अपने निर्णय को कुछ दिनों तक स्थगित कर दिया। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से बैक द्वारा आसान किश्तों एवं ब्याज अनुदान पर मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से ऋण प्राप्त हो जाता है।
उन्होंने उक्त कार्यालय में संपर्क किया जहाँ से उन्हें विस्तृत जानकारी मिली। उन्होंने उद्योग विभाग के मार्गदर्शन में योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन किया जिसे बैंक ऑफ इंडिया शाखा ओंकारेश्वर की ओर उनके चाहेनुसार भेजा गया। बैंक की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें 7 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। उन्होंने बालाजी वस्त्रम के नाम से ओंकारेश्वर में व्यवसाय प्रारंभ किया। इस व्यवसाय से उन्हें अपेक्षा से अधिक आय प्राप्त हो रही है तथा उनका पारिवारिक खर्च एवं बैंक की किश्त के साथ ही कुछ बचत भी हो जाती है। इसके लिए श्री मनीष जोशी ने मध्यप्रदेश सरकार एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र का आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!