कटनीमध्यप्रदेश

पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू

पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

कटनी  – कटनी जिले के समस्त 07 विकासखण्डों में “पोषण भी पढाई भी” का प्रशिक्षण समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु बाल विकास परियोजना स्तर पर सोमवार 24 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।

 

इस क्रम में सोमवार को प्रशिक्षण सत्र का प्रथम बैच का शुभारंभ 07 परियोजनाओं में किया गया जिसमें कुल 07 बैचों में 700 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को चयनित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं कोर्स डायरेक्टर परियोजना अधिकारियों को बनाया गया है। जिनके संरक्षण एवं निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समस्त कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स पर्यवेक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।

 

उल्‍लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 0 से 3 वर्ष के बच्चों में प्रारंभिक बाल्यावस्था उद्दीपन एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के सुदृढीकरण हेतु पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम का शुभारंश दिनांक 10 मई 2023 को किया गया था। “पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम सक्षम आंगनवाडी एवं निशन पोषण 2.0 के तहत एक कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत क्षमता संवर्धन के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में ईसीसीई पाठ्यक्रम और शैक्षणिक दृष्टिकोण की बुनियादी समझ विकसित करने के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विकास के आयामों (शारीरिक और मोटर, संज्ञानात्मक, सामाजिक-भावनात्मक नैतिक, सांस्कृतिक कलात्मक और बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता) के मूल्यांकन में क्षमता वृद्धि कर सक्षम बनाना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!