खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने भगोरिया हाट में की छापामार कार्यवाही
भगवानपुरा, गड़ी एवं काटकूट में 14 प्रतिष्ठानों से एकत्र किये खाद्य सामग्री के नमूने
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
आमजन को मिलावट रहित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा निरंतर छापामार कार्यवाही की जा रही है। होली एवं भगोरिया पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 08 मार्च को भगवानपुरा, गड़ी और काटकूट भगोरिया हाट में 14 खाद्य प्रतिष्ठानो पर कार्यवाही कर खाद्य सामग्री के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए एकत्र किये हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एचएल आवास्या ने बताया कि 08 मार्च को भगवानपुरा में हरीओम होटल, टंटया मामा चौराह से बेसन एवं जलेबी, खुशी होटल टंटया मामा चौराह से बेसन, जलेबी एवं बुरहानी होटल, बस स्टेण्ड से सेंव एवं सोयाबीन तेल के नमूने एकत्र कर भोपाल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। इसी प्रकार गड़ी की जे.बी.एल. इन्टरप्राईजेस, मेनरोड से टोस्ट, गुड, श्री सुनील गुप्ता की दुकान से मिठी सेंव, मावा मिठाई, श्री रवी वर्मा की दुकान से चना दाली, हार कंकन, श्री सुखदेव यादव की दुकान से जलेबी, बेसन एवं श्री राकेश जैन की दुकान से खजुर, रोस्टेड चना के नमूने एकत्र कर भोपाल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। काटकूट के संजु वर्मा की दुकान से हार कंकन, बेसन, श्री कमलेश वर्मा की दुकान से सोयाबीन तेल, गुड, श्री सुनील सिंह की दुकान से सेवं, परमल एवं श्री लखन सॉलकी की दुकान से नमक व शक्कर के नमूने एकत्र कर भोपाल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।
प्रयोगशाला जांच में खाद्य सामग्री के नमून मिलावट युक्त एवं अमानक पाये जाने पर इन प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी। आगामी समय में भी भगोरिया पर्व पर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिवत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एआर सोंलकी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एनएस सोंलकी शामिल थे।
कलेक्टर नेहा मीना ने किया भीमगढ़ डैम का निरीक्षण, जल स्तर, सुरक्षा और पर्यटन विकास की तैयारियों की समीक्षा
4 days ago
जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता गतिविधियां आयोजित खेल रैली एवं शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
4 days ago
नशे से दूरी है जरूरी आभियान के तहत आइटीआई कॉलेज डिंडोरी सहित जिलेभर में व्यापक जनजागरुकता कार्य क्रम आयोजित
4 days ago
गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय राई को मिलि नई सौगात नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण
4 days ago
गुरु पूर्णिमा पर व्यं गुरुकुलम विद्यालय, झाबुआ के विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
4 days ago
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा समारोह हुआ संपन्न
4 days ago
प्रस्फुटन सक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित
4 days ago
अपर कलेक्टर जे पी यादव ने कृषि विभाग का किया औचक निरीक्षण
4 days ago
गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
4 days ago
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 में मिली मंजूरी