
*भाजपा जिलाध्यक्ष के मोहगांव आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
*एडिटर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश*
मंडला। मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव में नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष मंडला प्रफुल्ल मिश्रा के प्रथम मोहगांव आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मालती मरावी के नेतृत्व में प्रफुल्ल मिश्रा का भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल मोहगांव के सभी वरिष्ठजन, पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण, मातृशक्ति एवं युवा साथियों का विशाल एकत्रीकरण हुआ। उसके उपरांत चल समारोह द्वारा सभी मंगलभवन में पहुंचकर जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के प्रथम आगमन पर स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा एवं सभी वरिष्ठजन, पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण, मातृशक्ति मंचासीन हुए। मंचीय कार्यक्रम में क्रमशः भाजपा मंडल के सभी वरिष्ठजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति एवं युवा साथियों द्वारा पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ से मंचासीन अतिथियों का सम्मान, स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का उद्बोधन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष मालती मरावी द्वारा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा को
*स्वागत रैली में सांसद फग्गन सिंह के साथ रैली में फूल माला से भव्य स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा का किया गया।*
स्मृति चिन्ह के रूप में पर्यटन स्थल का चित्र भेंट किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व मंडला सासंद फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व विधायक निवास रामप्यारे कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जिला पंचायत सदस्य शिव पुषाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेन्द्र खड़गरे, देवेन्द्र झा, महामंत्री राजाराम चक्रवर्ती उपाध्यक्ष राजेश चक्रवर्ती, देवराज कच्छवाहा, अवधेश दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज कछवाहा, आकाश चक्रवर्ती, सुजीत कछवाहा, सुखचैन मरावी, शिव कुमार सोनवानी, लखन सिंह सैयाम,करन यादव,रमन यादव, पप्पू नन्दा सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।