कटनीमध्यप्रदेश

थाना बाकल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध की कार्यवाही

थाना बाकल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध की कार्यवाही

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

 

कटनी- पुलिस अधीक्षक कटनी  के आदेशानुसार एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन तथा  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद के दिशा निर्देशन मे थाना बाकल क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना बाकल अन्तर्गत ग्राम खुर्सी में सार्वजनिक स्थान में शराब पी रहे आरोपी दीपक लोधी पिता शीतल प्रसाद लोधी उम्र 36 साल निवासी खुर्सी थाना बाकल के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । यातायात अभियान अंतर्गत वाहन चेकिंग लगाकर सघन चेकिंग दौरान दो वाहन चालकों द्वारा अपने वाहन में विधिवत नंबर प्लेट न होने एवं एक वाहन चालक द्वारा वाहन को अनाधिकृत रूप से मोडिफाई करने पर कुल ₹2000 का जुर्माना वसूल किया गया एवं मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की समझाइए दीगई।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उप.निरी. प्रतीक्षा सिंह चंदेल, सउनि विजेन्द्र तिवारी , प्रधान आरक्षक 167 शिव सिंह , आर 345 सूरलाल उईके ,आर 727 अजय कलमे , आर. 528 इन्द्रभान मर्सकोले की विशेष भूमिका रही ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!