
रतलाम जिले के सुखेड़ा विद्युत मंडल के गांव बछोड़िया में बस स्टैंड के मेन चौराहे पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के लाइट चलरही हैं। 1 वर्ष से भी अधिक समय से वहां ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया । उस के अलावा गांव में कही जगह पर विद्युत केबल लटकी हुई हे पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है।
वहीं मेंटेनेंस का बहना बना कर रोज 6 से 8 के बीच 30मिनट के लिए लाइट काट दी जाती हैं । उच्चधिकारी को सूचना दी गई कि आप सप्लाई बंद करने का समय बदल दीजिए क्योंकि इस समय गांव के सभी लोग खेतों से आते हैं खाना खाते हैं और इस समय लाइट कट जाती है तो बहुत समस्या आती है वही मंदिरों की आरती भी होती है जिसमें गांव के बुजुर्ग और बच्चे रहते हैं लाइट कट जाने से सबको घर जाने में आने में समस्या आती है परंतु उस पर उच्च अधिकारी द्वारा कोई निराकरण नहीं किया गया 181 की कार्रवाई की गई थी लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई वही ग्रामीण जनों का कहना है कि आप सप्लाई बंद करने का कोई भी दूसरा समय तय कर लीजिए ताकि शाम को किसी को परेशानी ना हो जिस पर उनका कहना है की मैं कुछ नहीं कर सकता आगे से सूचना रहती है इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता। ग्रामीण जनों का कहना है कि सुखेड़ा विद्युत मंडल की लापरवाही से अगर कोई दुर्घटना घटित होती है तो है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी सुखेड़ा विद्युत मंडल की रहेंगी ।












