एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 09 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
खण्डवा 05 मार्च, 2025 – जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 09 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद, भोपाल द्वारा दिनांक 09 मार्च 2025, रविवार को प्रातः 10ः15 से 12ः15 के मध्य किया जावेगा। उक्त हेतु परीक्षार्थी को परीक्षा के एक घंटा पूर्व प्रातः 09ः15 बजे तक आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है । श्री रा.ना. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा के प्राचार्य श्री भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से किया था, वे अपने प्रवेश पत्र किसी भी एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर या वेबसाइट से अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि प्रविष्ट कर निकाल सकते हैं ।
श्री चौहान ने कक्षा 09 वीं में प्रवेश हेतु उत्कृष्ट विद्यालय चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से अपील की है कि वे अपना प्रवेश पत्र प्रिंट करवा लें एवं उसमंे अपना परीक्षा केंद्र अच्छी तरह से देख लेवें एवं परीक्षा दिनांक को प्रातः 09ः15 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचे ।










