कन्या शिक्षा परिसर महेश्वर की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 10 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
30 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /
खरगोन- 04/03/2025 :- जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विशिष्ट शासकीय कन्या शिक्षा परिसर महेश्वर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कन्या शिक्षा परिसर महेश्वर के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च तक सांय 05 बजे तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं। प्रवेश पत्र 12 मार्च से परीक्षा दिनांक तक डाउनलोड किये जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जायेगी।
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर धूलकोट एवं गोगावां में प्रवेश के लिए कक्षा 5वीं में अध्ययनरत जनजातीय वर्ग की, विशिष्ट पिछड़ी जनजातीय (बैगा, भारिया या सहारिया) विमुक्त जनजातियां घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ समुदाय डीएनटी/एनटी/एसएनटी के अलावा वे बच्चें जिन्होंने अपने माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद/कोविड आदि के कारण खो दिया तथा विधवा संतान, अनाथ या भूमिदाता (जिन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि दान की हो आवेदन कर सकते है। छात्राएं विभागीय वेबसाइट http://www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS पर जाकर ऑनलाइन आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकती है।
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
5 days ago
(no title)
5 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
6 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
6 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
6 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
6 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
6 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
6 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
6 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन