
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
सी.एम.एच.ओ. व जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने नियमित टीकाकरण केन्द्रों में बच्चों व गर्भवतियों के हो रहे टीकाककरण का किया निरीक्षण
———
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने मंगलवार को विकासखण्ड खण्डवा के ग्राम अमलपुरा में नियमित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण कर बच्चों व गर्भवतियों के टीके की जानकारी ली। उन्होंने दस्तक अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही विटामिन-ए की अनुपूरक की जानकारी लेते हुए ए.एन.एम. को शत प्रतिशत बच्चों को खुराक पिलाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगतावत ने कहा कि “कोई भी बच्चा विटामिन-ए की दवा से वंचित ना रहे” इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने पीएचसी अमलपुरा के सीएचओ से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधी जानकारी लेते हुए सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.डी. बकोरिया ने ग्राम नहाल्दा में टीकाकारण केन्द्र का निरीक्षण कर एएनएम, सुपरवाइजर व आशा कार्यकर्ता को लक्ष्य अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने शहरी क्षेत्र खण्डवा में पुलिस लाईन स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र, वार्ड क्रमांक 39 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड के आंगनवाड़ी केन्द्र व संजीवनी क्लिनिक गणेश तलाई में नियमित टीकाकरण का निरीक्षण कर उपस्थित एएनएम से गर्भवतियों व बच्चों के टीकाकरण संबंधी जानकारी के साथ ही निरोगी काया अभियान के तहत 30 वर्ष व इससे अधिक उम्र के नागरिकों की बी.पी., शुगर, फेटी लिवर की जाँच नियमित रुप से करने के संबंध में संबंधित एएनएम को निर्देश दिए।


