खरगोनमध्यप्रदेश

जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन युवाओं को मिला सुनहरा अवसर

जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, युवाओं को मिला सुनहरा अवसर

 

📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट  /

स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा भोपाल अंतर्गत 03 मार्च को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खरगोन में प्राचार्य डॉ शैल जोशी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। संभागीय कार्यालय स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना रीवा एवं डीएमसी फिनिशिंग स्कूल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेले में डीएमसीएफएस पुणे, शिरवाल महाराष्ट्र, मानाबुकी/अन अकेडमी पूणे/नोयड़ा, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एमआरएफ आदि कंपनियां द्वारा योग्य विद्यार्थियों की भर्ती के लिए प्रथम चरण के इंटरव्यू लेकर चयनित किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में 380 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इंटरव्यू प्रक्रिया ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई।

 

प्राचार्य डॉ शैल जोशी द्वारा बताया गया कि प्लेसमेंट ड्राइव क्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में अत्यंत सहायक है एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन केंद्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। स्वामी विवेकानंद युवा संसाधन केंद्र प्रभारी प्रो गगन पाटीदार द्वारा बताया गया कि रोजगार मेले में पीथमपुर, नोएडा ,पुणे स्थित इंडस्ट्री में विद्यार्थी अगले चरण के लिए चयनित हुए है। आयोजन समिति के डॉ. दीपक ठाकुर, प्रो दीपक चौहान, प्रो सोनिका चौहान, प्रो शैलेन्द्र कुशराम, प्रो मनोज भरवे, प्रो जनेश्वर यादव एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने प्लेसमेंट ड्राइव में सहयोग प्रदान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!