ताज़ा ख़बरें

*एक उज्जैनी की कलम से

*एक उज्जैनी की कलम से*

🎯ये जो पब्लिक है…💥

 

🏹🏹🏹🏹🏹 🏹🏹🏹

 

आज कल अपने उज्जैन शहर के युवाओं ह्रदय सम्राटों, मंडल, कमंडल, सेक्टर युवा छपरी नेताओं को अलग ही बुखार चढ़ा हुआ है,,,, महाकाल में रील बनाकर खुद को vip बताने का,,,,

 

सबसे पहले ये अपनी अपनी पार्टी के नेता नगरी को फोन लगा के प्रोटोकॉल की जुगाड करते, फिर साथ में रील बनाने को एक कैमरामैन समर्थक भी ले जाते है,

फिर शुरू होता झांकी मंडप का खेल मंदिर से सफारी पहने प्रोटोकॉल कर्मचारी को साथ लेकर ये पुष्पा स्टाइल में वीडियो बनाकर सीढ़िया ऐसे उतरते हैं जैसे इनको भारत सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई हो, कोई कोई तो मंदिर की बैटरी की गाड़ी में बैठकर ही शुरू हो जाता, जैसे मर्सिडीज में बैठा हो, फिर जल द्वार से दर्शन कर फोटो/वीडियो बनाते फिर भले कोई इनको माला पहनाए या ना पहनाए ये खुद के पैसे से माला खरीद के गले में पहन लेते हैं

और बाहर आकर पोस्ट डालते कि आज जन्मदिन के अवसर पर महाकाल दर्शन किए तथा मंदिर समिति ने दुपट्टा पहनाया एवं मुख्य पुजारी जी ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी🤣🤣🤣

मंदिर में तो डिजाइन बाजी बंद कर दो रे,😅

 

– एक उज्जैनी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!