कटनीमध्यप्रदेश

बिलहरी पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को पुणे महाराष्ट्र से दस्तयाब कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान 

बिलहरी पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को पुणे महाराष्ट्र से दस्तयाब कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान 

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी -8फरवरी 2025 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट किया गया था कि उसकी बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिस पर थाना कुठला में गुम इंसान क्रमांक 11/2025 कायम किया गया था ।  पुलिस अधीक्षक  कटनी  अभिजीत रंजन ने सभी थाना प्रभारियों को गुम बालक बालिका के त्वरित तलाश पतारसी व दस्तयाबी हेतु निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कटनी  संतोष डहेरिया,नगर पुलिस अधीक्षक  कटनी  ख्याति मिश्रा व थाना प्रभारी कुठला श्री राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में बिलहरी पुलिस स्टाफ द्वारा गुमबालिका को पुणे महाराष्ट्र से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुठला श्री राजेंद्र मिश्रा,चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, प्र आर. संतोष प्रजापति, आर लव उपाध्याय,आर संदीप , आर दिलकेश्वर, आर सौरभ जैन,सैनिक धर्मेंद्र त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!