
खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /
जन अभियान परिषद ने मनाई शिवाजी महाराज की जयंती
जन अभियान परिषद् के तत्वावधान में जिला समन्वयक विजय शर्मा एवं ब्लाक समन्वयक कालू सिंह मंडलोई के निर्देशन में 19 फरवरी को शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान परामर्शदाता अर्पित जायसवाल द्वारा शिवाजी महाराज के बारे में कहा कि शिवाजी एक महान मराठा योद्धा रहे हैं। जिनका जन्म 19 फरवरी, 1630 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिवनेरी किले में हुआ था। उनके पिता शाहजी भोंसले, माँ जीजाबाई और बड़े भाई संभाजी भोंसले थे। उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की और पश्चिमी घाटों में मुगल साम्राज्य के खिलाफ युद्ध लड़े।