
खरगोन/ त्रिलोक न्यूज़ ब्यूरो ( अनिल बिलवे) कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में 27 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में समयसीमा संबधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई ओर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, अपर कलेक्टर श्री मति रेखा राठौड़, एसडीएम श्री बीएस कलेश, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्यनारायण दर्रो, श्री मति हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पुर्वा मंडलोई एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे बैठक में सभी एसडीएम तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ, एवं नगरीय निकायों के सीएमओ विडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक में सर्व प्रथम 24 जनवरी को महेश्वर में अयोजित केबिनेट बैठक एवं मंडलेश्वर में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने सभी अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में समाधान आनलाईन के लिए प्रचलित विषय से संबंधित शिकायतों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करें। अगामी 3 फरवरी को समाधान आनलाईन होना है जिसमें जिले की शिकायत आ सकती है अतः प्रचलित विषयों से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें













