
मौजूद लोगों ने दी तिरंगे झंडे को सलामी समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर प्रखंड के अंतर्गत हांसा पंचायत स्थित दुर्गा स्थान परिसर में हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडा तोलन स्थानीय मुखिया तेज नारायण चौधरी ने किया। मुखिया तेज नारायण चौधरी ने तिरंगा झंडा लहराया और तिरंगे को सलामी दी।