ताज़ा ख़बरें

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी द्वारा कलेक्ट्रेट में किया गया ध्वजारोहण

आज 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी द्वारा कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया गया तथा संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई, एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को लोकसेवा का संकल्प दिलाया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी महोदय ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे देश में अपने संविधान को अपनाकर प्रजातंत्र व्यवस्था को लागू किया अर्थात जनता,आमजन द्वारा संविधान शासन को अंगीकृत किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों से परिवार और परिवार मिलकर समाज बनता है तथा समाज से एक राष्ट्र का निर्माण होता है इसी प्रकार राष्ट्र को संचालित तथा आगे बढ़ाने में राजनैतिक दल, सामाजिक संस्थाएं, संगठन, कार्यपालिका, न्यायपालिका, मीडिया आदि सभी मिलकर कार्य करते हैं ये सभी एक दिशा में कार्य करें इसकी व्यवस्था हमारा संविधान देता है। जिलाधिकारी ने संविधान की विशेषताओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि मजबूत संविधान से ही हमारा देश लगातार आगे उन्नति कर रहा है विज्ञान, टेक्नोलॉजी, कृषि, अंतरिक्ष, परमाणु शक्ति, डेयरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में देश ने आजादी के बाद उत्तरोत्तर प्रगति तथा विकास किया है।
जिलाधिकारी महोदय ने गणतंत्र दिवस के पवित्र अवसर पर सभी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों का आह्वान किया कि प्रत्येक कलेक्ट्रेट आने वाले व्यक्ति की बात जरूर सुनें, आमजन के लिए कलेक्ट्रेट एक महत्वपूर्ण अंग है, यहां आशा और उम्मीद से व्यक्ति आता है,हो सकता है उसका कार्य आपकी क्षमता अधिकार क्षेत्र से बाहर हो,आप उसकी बात सुन लीजिए उसे आगे का रास्ता बताएं, गाइड कर दीजिए , इससे उसकी जिंदगी सुगम बन जाएगी,यही गुड गवर्नेंस है, आमजन के लिए छोटी छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं आप जनपदीय सेवा में हैं आप सौभाग्यशाली हैं,आपको सेवा व मदद का मौका मिला है।
जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जनपद द्वारा विकास के सभी पैरामीटर्स राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, आईजीआरएस, फॉर्मर्स आईडी आयुष्मान कार्ड आदि में उन्नति की है प्रत्येक माह रैंकिंग में सुधार हुआ है आप सभी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाए यही गणतंत्र दिवस पर संकल्प लें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अजय कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) श्रीमती शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) श्री प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)श्री धीरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) श्री जुबेर बेग, नगर मजिस्ट्रेट श्री वेद सिंह चौहान,एसीएम श्री अभय सिंह, श्री रतन वर्मा, श्री रामप्रकाश तथा कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारीगण तथा गणमान्य जन व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के परिजन मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!