
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

कटनी –पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहेरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा एवं थाना प्रभारी माधवनगर श्री अनूप सिंह के मार्गदर्शन में झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी उनि प्रियंका राजपूत ने अपने स्टाफ के साथ गणतंत्र दिवस समारोह एवं उससे संबंधित आयोजनों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने होटल, ढाबों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को चेक कर उन्हें समुचित हिदायत दी एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ़्तार किया।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*
1-किशन वर्मन निवासी बिलहरी
2- आकाश वर्मन निवासी बिलहरी
3-विवेक तिवारी निवासी बिलहरी
इन आरोपियों के पास से देशी शराब, पानी के पाउच, प्लास्टिक गिलास, और चखना जब्त किया गया












