कटनीमध्यप्रदेश

 *हत्या का कुख्यात मास्टर मांइड पांच हजार रुपये का ईनामी अपराधी पकडा गया*

 *हत्या का कुख्यात मास्टर मांइड पांच हजार रुपये का ईनामी अपराधी पकडा गया*

*कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट* 

 

*कटनी मध्य प्रदेश* 

 

 

 

 

 

 *कटनी* – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत रंजन जी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को बढते अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया था जो श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डा0 संतोष डेहरिया एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय ख्याति मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री आशीष शर्मा के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड थाना कोतवाली उप.निरी. अंकित मिश्रा द्वारा हत्या का कुख्यात मास्टर मांइड पांच हजार रुपये का ईनामी अपराधी किया गिरफ्तार दिनांक 24.12.24 को करीबन दोपहर 02/30 से 03 /00 बजे के बीच कुठला बस्ती में दो अपराधी बालको द्वारा लकी गुप्ता उर्फ आनंद की चाकू मारकर हत्या कर दिये थे । उक्त घटना मास्टर माइंड जिस पर पूर्व से हत्या का अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी अभिषेक निषाद के द्वारा हत्या का षडयंत्र रचकर अपराधी बालको के द्वारा हत्या करने के बाद दोनो लकी गुप्ता को खून से लतफत घायल अवस्था मे छोड़ अभिषेक निषाद अपनी मोटर साईकल मे बैठा कर वहाँ से भगा ले गया था । अभिषेक बर्मन घटना समय से लगातार फरार था । मामले की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सूचना देने वाले को पांच हचार रुपये का ईनाम घोषित किया था । जिसकी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया है ।

आरोपियों से जप्त मशरूकाः- होण्डा साईन मोटर साइकिल

गिरफ्तार किये गये आऱोपी-

अभिषेक उर्फ छोटू निषाद पिता लाला उर्फ खुशीराम निषाद उम्र 24 साल निवासी कुठला बस्ती थाना कोतवाली जिला कटनी

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिकाः चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उप.निरी. अंकित मिश्रा, उप निरी. रुपेन्द्र राजपूत साईबर सेल प्रभारी सउनि.दीपेन्द्र शर्मा, प्र.आर.538 मनोज पटेल, प्र.आर.443 नीरज पाण्डेय, प्र.आर. 330 सुशील पाण्डेय, आर. अजय साकेत साईबर सेल की विशेष भूमिका रही ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!