
एडिटर/संपादक-तनीश गुप्ता
इनरव्हील की 40th डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस का आयोजन नीमच में संपन्न,
वर्ष 2025,26 की कार्यकारिणी घोषित खंडवा की आरती जैन बनी मंडल सचिव वरिष्ठ सदस्य शकुंतला राठौर का हुआ सम्मान,
खंडवा।। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस का आयोजन नीमच में कान्फ्रेंस चेयरमेन पी.डीसी संगीता जोशी के नेतृत्व में किया गया,इस कार्यक्रम की मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी शर्मा के साथ सभी पदाधिकारी शामिल हुए, जिसमें मंडल उपाध्यक्ष श्रीमति विभा सिंह मंडल सचिव आरती जैन, मंडल कोषाध्यक्ष स्मिता बियानी मंडल एडिटर तनु जैन, मंडल आई एस.ओ कीर्ति जैन ने भी भाग लिया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में खंडवा के पदाधिकारी ने भी भाग लिया, कॉन्फ्रेंस में खंडवा की वरिष्ठ सदस्य पीडीसी शकुंतला राठौर का सम्मान भी किया गया, इस कॉन्फेन्स, में 2025-26 की मंडल कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई जिसमें मंडलाध्यक्ष भोपाळ की विभा सिंह मंडल उपाध्यक्ष खंडवा की आरती जैन मंडल सचिव खरगोन की स्मिता वियानी, मंडल कोषाध्यक्ष भोपाल की तनू जैन मंडल एडिटर खरगोन कीर्ति जैन, मंडल आई एस.ओ. भोपाल की प्रज्ञा तिवारी इएसओ इंदौर की शशि गुप्ताजी चयनित की गई। इस अवसर पर इनरव्हील डे भी मनाया गया जिसमें नीमच क्लब के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया पीडीसी मीट का आयोजन किया गया जिसमे सभी पीडीसी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कांफ्रेंस में 100 से 150 महिलाओ ने भाग लिया जो सभी अलग अलग शहरों से शामिल हुई, इस आयोजन की बधाई सभी ने संगीता जोशी और मीनाक्षी शर्मा को दी।