ताज़ा ख़बरें

जिला पंचायत सी.ई.ओ. डॉ. गौड़ा ने जनपद पंचायत पंधाना के बोरगांव बुजुर्ग का किया निरीक्षण

खास खबर

जिला पंचायत सी.ई.ओ. डॉ. गौड़ा ने जनपद पंचायत पंधाना के बोरगांव बुजुर्ग का किया निरीक्षण
खण्डवा 06 जनवरी, 2025 – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने सोमवार को जनपद पंचायत पंधाना की ग्राम पंचायत बोरगांव बुजुर्ग का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई, उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी गई। सरस्वती शिशु मंदिर कन्या शाला का निरीक्षण किया गया। ग्राम में भ्रमण के दौरान सड़कों पर कीचड़ एवं गंदगी पाई गई, जिसपर साफ सफाई रखने हेतु जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल सफाई कराई जाकर स्वच्छता रखे जाने के निर्देश दिए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!