ताज़ा ख़बरें

*खंडवा के थाना खालवा क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर बंदी गाँव में रात्रि में अज्ञात कारणों से 35 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन,

डायल-112 एफ आर व्ही ने महिला को अस्पताल पहुँचाया*

*खंडवा के थाना खालवा क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर बंदी गाँव में रात्रि में अज्ञात कारणों से 35 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन,

डायल-112 एफ आर व्ही ने महिला को अस्पताल पहुँचाया*

खण्डवा-खंडवा के थाना खालवा क्षेत्र के लखनपुर बंदी गाँव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 31-12-2024 को रात्रि 10:26 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल खालवा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अजीत सिंह पायलेट नारायण सेन ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से 35 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला के पति ने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112 स्टाफ ने परिजन के साथ पीड़ित महिला को एफ आर व्ही वाहन से सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र रोशनी पहुँचाया जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया । डायल 112 जवानों की तत्परता से पीड़ित महिला को समय पर उपचार मिला।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!