देशमध्यप्रदेशरतलाम

रतलाम में भाजपाइयों ने देखी साबरमती रिपोर्ट

मंत्री चैतन्य कश्यप बोले यह सत्य घटना को उजागर करती है:

रतलाम में शनिवार को भाजपाईयों ने केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ गोधरा कांड पर बनी साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी। फिल्म देखने के पहले सभी गायत्री मल्टीप्लेक्स में एकत्र हुए। भारत माता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जय के नारे लगाए।

2.  फिल्म देखने महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, प्रवीण सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता पहुंचे। मंत्री काश्यप ने कहा कि यह फिल्म की कहानी से सत्य को उजागर करती है। देश में एक विचारधारा अपने हितों को पालने-पोसने के लिए किस तरह से घटनाओं को गलत रूप देती है। टॉकीज के अंदर भी भाजपाइयों ने भारत माता की जयकार के नारे लगाए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!