
एडिटर/संपादक तनीश गुप्ता✍️
खंडवा।। विगत दिनों विवाद के कारण निगम के कर्मचारी हड़ताल पर थे, महापौर के आश्वासन पर सोमवार दोपहर कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त कर दी गई,नगर निगम के सहायक ई. गवर्नेंस अधिकारी अंकित पवार एवं पार्षद दीपक राठौर मुल्लु के बीच विवाद के पश्चात नगर निगम कर्मचारियों ने पार्षद के खिलाफ मुहिम छेड़ कर गुरुवार को जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ,महापौर अमृता यादव, एवं निगम आयुक्त प्रियंका राजावत को ज्ञापन देकर पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन एवं सोमवार को आधे दिन तक हड़ताल चली सोमवार दोपहर महापौर अमृता अमर यादव के आश्वासन पर कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त की गई, यूनियन के अध्यक्ष विजय पाराशर ने कहा कि पार्षद द्वारा कार्यों में बाधा के साथ निगम अंकित पंवार के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर हमने हड़ताल रखी थी, और कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर, महापौर,आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था, महापौर अमृता अमर यादव के आश्वासन पर हमारे द्वारा आज हड़ताल समाप्त की गई, इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने नगर निगम में उपस्थित सभी कर्मचारीयो को संबोधित करते हुए कहा कि हड़ताल से निगम के विकास कार्यों एवं अन्य कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है, हड़ताल से निगम से जुड़े कार्यों को लेकर जनता भी परेशान होती है, इस तरह घटना की पुर्नावृत्ति ना हो जिसका ध्यान रखा जाएगा। कर्मचारियों से चर्चा के दौरान महापौर अमृता यादव के साथ परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले, सुनील जैन, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत,उपायुक्त सचिन सिटोले, यूनियन के जिला अध्यक्ष हरीश दुबे, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय पाराशर,हरीश दुबे, गणेश यादव ,वसीम अहमद सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे।