ताज़ा ख़बरें

पश्चिम रेल्वे भोपाल मंडल के रेल प्रबंधक ने खण्डवा इटारसी रेल खंड का किया निरीक्षण

खास खबर..

एडिटर तनीश गुप्ता✍️

खण्डवा-भोपाल डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी शनिवार सुबह भोपाल मंडल के सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ खंडवा आये।
इस दौरान उन्होंने खंडवा से इटारसी के बीच विंडो निरीक्षण किया जिसमे ट्रैक ,पुल पुलियों ,विधुत लाइनो व अन्य तकनीकी चीजों को देखा।
डीआरएम त्रिपाठी के खंडवा आगमन पर सांसद प्रतिनिधि के रूप में सुनील जैन और मनोज सोनी ने उनसे मुलाकात कर खंडवा रेलवे संबंधित कई विषयों को डीआरएम के समक्ष रखा।तथा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का पत्र सौंपा। खंडवा के रेल यात्रियों की मांगे रखी जिसमें खंडवा से इटारसी के बीच अप डाउनर्स और कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लोकल ट्रेन जो दिन में दो तीन फेरे लगाये चलाने की मांग रखी । खंडवा बीड़ शटल को मेमू या डेमू में परिवर्तन की मांग रखी। प्रस्तावित रानी कमलापति और जबलपुर से पुणे वंदे भारत के खंडवा स्टेशन और बुरहानपुर स्टेशन पर अनिवार्य रूप से ठहराव देने की मांग भी की। इस मौके पर खंडवा स्टेशन मैनेजर अरविंद साहा, टी आई सुनील गुप्ता,सी आई एन के शर्मा मौजूद थे।
*➖ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री ,जीएम को पत्र भेजे।*
*➖पश्चिम मध्य रेल की प्रस्तावित वंदे भारत को खंडवा और बुरहानपुर स्टेशनों पर अनिवार्य ठहराव देने की मांग की।*
➖खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ,जीएम पश्चिम मध्य रेल जबलपुर और जीएम मध्य रेल मुंबई को पत्र ई मेल द्वारा भेजकर प्रस्तावित रानी कमलापति व्हाया खंडवा पुणे,बैंगलोर और जबलपुर व्हाया खंडवा पुणे वंदे भारत ट्रेन का ठहराव खंडवा और बुरहानपुर स्टेशन पर अनिवार्य रूप से देने की मांग की है।
➖रेल समिति पूर्व सदस्य मनोज सोनी और सुनील जैन ने बताया कि 25 अक्टूबर को भोपाल में सांसदो की जीएम पश्चिम मध्य रेल जबलपुर औऱ भोपाल डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी के साथ बैठक आयोजित हुई थी जिसमें सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कई विषयों को रखा इसमें खंडवा और बुरहानपुर से पुणे की ओर प्रतिदिन बडी संख्या में आने जाने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति या जबलपुर से पुणे के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग की थी। इसपर जीएम ने बताया कि वे रानी कमलापति व्हाया पुणे बैंगलोर और जबलपुर पुणे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड टाइम टेबल कमेटी को भेज रहे है। जनवरी में नये वंदे भारत रैक आने वाले हैं इसमें सभवतः इसके मार्ग के लिए ट्रेन मिलेंगी। इसको देखते हुए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पुनः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जीएम जबलपुर और मुंबई को पत्र भेजकर कहा है पूर्व में देखा गया है कि पश्चिम मध्य से चलने वाली पुणे की ओर जाने वाली ट्रेन में खंडवा और बुरहानपुर स्टेशनों पर ठहराव से वंचित रख दिया हैं। आगामी नई प्रस्तावित ट्रेनों को खंडवा और बुरहानपुर स्टेशनों पर अनिवार्य रूप से ठहराव देना अत्यंत आवश्यक है। इस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जावें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!