*जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने जल भराव निस्तारण को लेकर दिए निर्देश* चूरू, 02 जुलाई। जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने मंगलवार को चूरू शहर में जल भराव समस्या को लेकर चूरू उपखण्ड अधिकारी बिजेन्द्र सिंह व चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह के साथ चर्चा कर समस्या के निस्तारण के लिए समुचित निर्देश दिए। जिला कलक्टर सत्यानी ने कहा कि शहर के जौहरी सागर, सुभाष चौक, सैनिक बस्ती, टाऊन हॉल के पास, डाबला रोड आदि मुख्य मुख्य स्थानों पर वर्षा के कारण हो रहे जल भराव की समस्या के निस्तारण एवं जल निकासी के संबंध में सभी पम्प स्टेशन, पीटीओ को क्रियाशील रखा जाए तथा टीम लगाते हुए जलभराव समस्या का यथाशीघ्र निस्तारण करें ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि समय पर जल निकासी की जाए ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो तथा आवागमन भी बाधित न हो। इसी प्रकार गाजसर गिनाणी पर भी सतत निगरानी रखी जाए ताकि अत्यधिक बारिश की स्थिति में गिनाणी टूटने की स्थिति से बचाया जा सके। जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में जल भराव वाले क्षेत्रों के संबंध में तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा इसके साथ ही संबंधित नगरीय निकायों व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ प्रतिदिन समीक्षा करें। जल भराव निस्तारण हेतु मड पम्प, मिट्टी के किट, ट्रेक्टर व जेसीबी इत्यादि आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। उपखंड अधिकारी बिजेन्द्र सिंह ने समुचित मॉनीटरिंग के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि शहर के लिए 5 नये पम्प प्राप्त हो गये हैं, आवश्यकतानुसार इन्हें भी काम में लिया जाएगा। ---
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
17 hours ago
श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान को लेकर पार्टी की बैठक संपन्न।
17 hours ago
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में जश्न, गांधी भवन में मिठाई खिलाकर दी बधाई
17 hours ago
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से,रेल बोर्ड ने काचीगुड़ा श्रीगंगानगर साप्ता का *खंडवा स्टेशन* पर स्टॉपेज मंजूर किया।
18 hours ago
ओंकारेश्वर की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार
18 hours ago
कोलगाँव कार्यकर्ता बैठक एवं चर्चा
18 hours ago
श्री दादाजी गुरु पूर्णिमा महोत्सव को स्वच्छ एवं पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए शहरवासियों से अपील
18 hours ago
गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले शहर की सड़कों की सूरत बदलेगी, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने PWD एवं निगम अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
18 hours ago
गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष में 6 तीर्थ स्थानो से निकलेगी ‘श्रद्धा संगम निशान यात्रा।
19 hours ago
*खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से*