आधार कार्ड हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यूआईडीएआई छोटे बच्चो के लिए भी आधार कार्ड जारी करता है। पांच साल से कम आयु के बच्चे का आधार कार्ड बनने पर इसे पांच साल पूरे होने के बाद अपडेट कराना चाहिए। फिर बच्चे के पंद्रह साल की आयु होने पर अपडेट करवाना चाहिए। छोटे बच्चे के बड़े होने पर बायोमैट्रिक बदलाव हो जाने के कारण आधार अपडेट जरूरी हो जाता है। बच्चो का बायोमैट्रिक विवरण अपडेट नि:शुल्क होता है। अधिक उम्र होने पर शुल्क देय होता है। आधार अपडेट करवाने हेतु नजदीकी आधार सेवा केंद्र मे जाकर यह काम आसानी से करवाया जा सकता है। आधार सेवा केंद्र की जानकारी यूआईडीएआई की बेबसाइट पर से प्राप्त कर सकते है।
2,508 Less than a minute












