Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर दी गई जागरूकता

पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर दी गई जागरूकता

सिविल न्यायालय परिसर में पौधरोपण करते सिविल जज के साथ अधिवक्ता

लालगंज, प्रतापगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय दीवानी न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया। सिविल जज अरविन्द सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं तथा न्यायिक कर्मचारियों ने परिसर में छायादार पौध रोपित किये। इनमें नीम, जामुन, पीपल आदि प्रजातियों के पौध शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल जज अरविंद सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण का अभियान जन जागरूकता में होना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह ने भी पौधरोपण की उपादेयता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्र ने भी पर्यावरण की समृद्धि पर चर्चा रखी। संचालन महामंत्री सूर्यकांत शुक्ल व संयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर नाथ शुक्ल ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह, सतेश सिंह, वन दरोगा रमेश मिश्र, संजय ओझा, जितेन्द्र सिंह, रमेश पाण्डेय, चंद्रशेखर आदि रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!