Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 15 लाख की संपत्ति कुर्क, मकान में जड़ा ताला

पीलीभीत। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद अपराधियों की आर्थिक रुप से कमजोर करने को चल रही कार्रवाई बरकरार है। बाइक चोरी और अन्य अपराधों में संलिप्त एक और गैंगस्टर पर शिकंजा कसा गया।

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी का न्यूरिया के गांव महचंदी गौटिया उर्फ महचंदी गौटिया में बनाए गए मकान समेत 15 लाख रुपये से अधिक की अर्जित की गई संपत्ति सुनगढ़ी पुलिस ने कुर्क की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मुनादी कराते हुए मकान को सील कर दिया गया। उस पर कुर्की कार्रवाई के पोस्टर चस्पा करा दिए गए। वहीं यह भी अनाउंसमेंट किया गया कि यह मकान कुर्क कर लिया गया है। अब इसकी खरीद व बिक्री नहीं की जाएगी। इसमें कोई प्रवेश भी न करे।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम महचंदी निवासी प्रमोद पाल पुलिस रिकार्ड में शातिर अपराधी है। उस पर वाहन चोरी के अलावा अन्य मुकदमे कोतवाली और न्यूरिया थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की ओर से सदर कोतवाली में दर्ज किया था। मुकदमे की विवेचना प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी द्वारा की जा रही थी।
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के द्वारा 15 लाख सात हजार सात सौ रुपये कीमत का एक मकान गांव महचंदी में है,जिसका नव निर्माण कराया गया है। चूंकि उसके पास आय का कोई अन्य स्त्रोत नहीं है। इसलिए आरोपी ने बाइक चोरी की अर्जित आय से ही उक्त मकान का निर्माण किया है। सुनगढ़ी पुलिस ने अपनी पूरी रिपोर्ट बनाकर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट को भेजी थी।

जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की संपत्ति कुर्क करने का आदेश 29 मई को दिया। शनिवार को एसडीएम अमरिया अजीत प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय,प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया प्रदीप कुमार विश्नोई पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी के मकान को कुर्क कर लिया। इसका नोटिस भी चस्पा किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!