नीमच।इस वर्ष से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी जिसके मद्देनजर शासन ने मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की नियुक्तियां शुरू कर दी है और जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज से अटैच भी किया गया है जिसको लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर महेंद्र पाटील को प्रभारी अधीक्षक नियुक्त किया गया है फैकल्टी नियुक्ति के आदेश होने के बाद अब तक करीब 15 चिकित्सकों ने जॉइनिंग भी कर लिया है और जॉइनिंग का सिलसिला निरंतर जारी है बता दे की जॉइनिंग कर चुके चिकित्सक नीमच जिला चिकित्सालय की ओपीडी में भी अपनी सेवाएं देंगे जिसको लेकर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अरविंद घघोरिया ने टीम के साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया था उन्होंने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही नर्सिंग स्टाफ से भी चर्चा की थी। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अरविंद घंघोरिया ने बताया कि शासन ने आरंभिक तौर पर चिकित्सा शिक्षा के लिए नीमच मेडिकल कॉलेज में 36 फैकल्टी चिकित्सक नियुक्त किए हैं जिसमें कुछ ने जॉइनिंग कर लिया जिसमे शनिवार को ऑर्थोपेडिक सर्जन, मानसिक रोग सर्जन,एनेस्थीसिया सर्जन, नेत्र चिकित्सक, पैथोलॉजी चिकित्सक, मेडिसिन चिकित्सक, जिला चिकित्सालय में सेवाएं देंगे उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी मेडिकल कॉलेज की टीम का उद्देश्य यही है कि नीमच चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार हो और आमजन को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो इसके तहत जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी यहां लिया गया है निरीक्षण के दौरान डॉक्टर घघोरिया के साथ डा आदेश पाटीदार,डॉक्टर आदित्य बेराडा डॉक्टर रजनीश, डॉक्टर पुनीत आचार्य, डॉ हेमंत भारद्वाज, डॉक्टर अंशुल शर्मा,डॉक्टर सुदर्शन गुप्ता, सीएमएचओ संगीता भारती, सिविल सर्जन महेंद्र पाटील, डॉ मनीष यादव सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। सिविल सर्जन डॉक्टर महेंद्र पाटील ने बताया कि मेडिकल कॉलेज डीन के आदेश अनुसार यहां व्यवस्थाएं की जा रही है आज शनिवार को मेडिसिन चिकित्सक ने जॉइनिंग की है जल्द ही अन्य चिकित्सक अपनी सुविधाओं के अनुसार सेवाए देंगे।
*उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव*
15 hours ago
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) का खंडवा जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न
15 hours ago
कांग्रेस ने गांधी भवन में मनाया फ़ाग उत्सव,फाग गीतों पर महिलाओं ने झूमकर किया नृत्य
15 hours ago
शहपुरा पुलिस ने हत्या एवं बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार
15 hours ago
आज जिला पोषण समिति के तहत जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाओं एवं कुपोषित बच्चों के कार्यो सम्बन्धी समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी। उन्होने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिये
15 hours ago
आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
15 hours ago
सिंगरौली की बड़ी खबर नवविवाहिता ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
15 hours ago
बस्तर के लेखक राहुल कुमार पांडेय की नई पुस्तक “रुकना सीखिए” प्रकाशित
15 hours ago
विधायक के अपने ही गांव ‘नानकार’ में विकास लापता: राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर ने खोला मोर्चा
15 hours ago
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन : निगम सभागार में सम्मान समारोह आयोजित*