Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसोनभद्र

समाजसेवी ने डालाबाजार हनुमान मंदिर पर जनहित में गर्मी को देखते हुए लगवाया वाटर कूलर

 

डाला सोनभद्र- नगर के समाजसेवी द्वारा प्रचंड गर्मी को देखते हुए स्थानियो एवं राहगीरो को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने हेतु दो सौ लीटर वाले वाटर कूलर की स्थापना कर सुविधा प्रदान किया है।
गुरूवार को डाला नगर के समाज सेवी राज कुमार जैन एवं इश्वर चन्द जैन ने विधिवत पूजन कर वाटर कूलर की स्थापना कर आम नागरिकों व राहगीरों हेतु सुविधा उपलब्ध करवाई ।
यह वाटर कूलर इस प्रचंड गर्मी में नगरवासियो समेत राहगीरो के लिए जीवनदायनी साबित होगा।जिसकी लोगो को बहुत ही आवश्यकता थी।उन्होने समाज सेवी राज कुमार जैन के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद के साथ और प्रशंसा की
डाला ब्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि दो सौ लीटर का यह वाटर कूलर केवल पानी ही नहीं,यह शुद्ध एवं शीतल पेयजल भी प्रदान करेगा जो इस प्रचंड गर्मी में इसका लाभ सभी लोग उठा सकेगें।यह वाटर कूलर डाला बाजार के बीचो बीच पुलिस चौकी के समीप हनुमान मंदिर पास वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के किनारे लगा है।जिसका लाभ दूर-दराज आने जाने वाले यात्री भी ले सकेगें
इस अवसर पर दिनेश जैन,संजय मित्तल,मंगल जायसवाल,रिशु जायसवाल, अरूण सिंह,अन्नू गुप्ता सर्वेश पटेल विकास जैन गुड्डू पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!