–मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का सोनभद्र से रहा संबंध:माधवाचार्य महेश देव पांडेय -विंध्य पर्वत पर अवस्थित चुनार किले से भगवान श्री कृष्ण ने 16000 राजकुमारी को मुक्त कराया था। -श्रीमद् भागवत पुराण कथा के अंतिम दिन भक्तगणों ने हवन में दी आहुति फोटो: सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल स्थित मां शीतला धाम के पास पुरोहित पंडित अनिल पांडेय के संयोजन, संगीतकार अरविंद पाठक, भोला उपाध्याय, गिरवर पांडेय, अनिल दुबे, उमेश जी के गायन, वादन में मुख्य यजमान मोतीलाल सोनी, ललिता देवी के नेतृत्व में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत कथा व्यास माधवाचार्य (महेश देव पांडेय) जी ने श्रीमद् भागवत पुराण में वर्णित कथा भक्तों को सुनाते हुए कहा कि -“11 वा अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का हुआ हुआ जिनका संबंध वर्तमान सोनभद्र से रहा है। वनागमन के समय विंध्य पर्वत को पार कर सोनभद्र के मार्ग से दक्षिण दिशा की ओर गए थे। मध्वाचार्य जी ने 12वे अवतार श्री कृष्ण के चरित्र एवं लीला का वर्णन करते हुए कहा कि- भगवान श्री कृष्णा ने चुनार किले में बंदी 16000 राजकुमारियो को मुक्त कराया था। इन राजकुमारी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मान लिया, भगवान ने महारास का आयोजन किया। इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना नदी के तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा, सभी गोपियां सोलह श्रृंगार कर यमुना तट पर पहुंची श्रीकृष्ण की बांसुरी की धुन सुनकर सभी गोपियां अपना सुध-बुध खो बैठी एवं श्री कृष्ण के महारास में भाग लिया। ऐसा माना जाता है कि वृंदावन स्थित निधिवन ही वह स्थान है, जहां श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था यहां भगवान ने एक अद्भुत लीला दिखाई जितनी गोपियां उतने ही श्रीकृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए। सभी गोपियों को उनके कृष्ण मिल गये और दिव्य नृत्य व प्रेमानंद शुरू हुआ। भगवान श्री कृष्ण एवं रुक्मणी के विवाह प्रसंग पर चर्चा करते हुए कहा कि-” भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारिका में लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया । कथा के साथ-साथ संगीतमय भजन, आरती हवन मे प्रतिभा देवी, रीना गुप्ता, गुलाबी देवी, आशा देवी, माधुरी, अंजू,चंदन सोनी, सन्नू सोनी, सहित सभी भक्तों ने भाग लिया ।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
10 hours ago
अखबारों का अवसान या पत्रकारिता का पुनर्जन्म
10 hours ago
विद्युत उपभोक्ता जल्द से जल्द कराये रजिस्ट्रेशन, उठाये भारी छुट का लाभ
10 hours ago
खंडवा की शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा गुप्ता को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि मातृभाषी रत्न सम्मान।
10 hours ago
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को अवैध ठहराने का अमेरिका सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
10 hours ago
वयं गुरुकुलम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
10 hours ago
आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस विभाग द्वारा समीक्षा बैठक कि आयोजित
11 hours ago
*भारतीय मजदूर संघ का “विरोध दिवस” : 25 फरवरी को खंडवा में रैली, धरना एवं ज्ञापन*
14 hours ago
सीएम योगी आज दोपहर मेरठ पहुंचेंगे और सभा स्थल पर सुरक्षा इंतजामों का खुद जायजा लेंगे।
14 hours ago
शासकीय महाविद्यालय बड़ोद में आज दिनांक 20 / 2/2026 को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में साबुन व फेस पैक निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर्बल प्रसंस्करण के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना