अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़, पालामू,राजद ने पलामू से ममता भुइयां को बनाया प्रत्याशीः लालू प्रसाद ने पटना में ममता भुइयां को सौंपा पार्टी का सिंबल

पलामू संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी उतार दिया है। पार्टी ने ममता भुइयां को पलामू से अपना उम्मीदवार बनाया है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा से

पलामू से

इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग का पेंच अभी पूरी तरह से सुलझा नहीं है। इसी बीच राजद ने पलामू संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी उतार दिया है। पार्टी ने ममता भुइयां को पलामू से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद ने पटना में ममता को पार्टी का सिंबल सौंपा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है। वह हाल ही में भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हुई थीं।

झारखंड में सीट शेयरिंग के तहत कांग्रेस को सात, झामुमो को पांच, भाकपा माले को कोडरमा और राजद को चतरा सीट देने पर सहमति बनी है।

लेकिन यह फॉर्मूला राजद को पसंद नहीं है। वह चतरा को परंपरागत सीट बताते हुए इसके साथ पलामू सीट पर भी दावा कर रहा था। इसी बीच पार्टी ने ममता को चुनाव मैदान में उतार कर अपना रुख स्पष्ट कर दिया। पलामू संसदीय सीट 1967 में अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हुआ था। वहां से सर्वाधिक चार बार 1967, 1971, 1980 और 1984 में कमला कुमारी जीती थीं। 1984 के बाद यह पहला मौका है, जब किसी प्रमुख दल ने यहां से महिला

 

प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!