
*खण्डवा पुलिस को सायबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही में फिर मिली सफलता, थाना मोघटरोड़ द्वारा सायबर ठगी के आरोपी को खुरई जिला सागर से गिरफ्तार किया गया*
दिनांक 17/08/2026 को थाना मोघटरोड़ पर फरियादी दीपक मौर्य द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 05/08/26 को अज्ञात आरोपी द्वारा उसका मोबाइल हैक करके उसके कैनरा बैंक के अकाउंट से दिनांक 05/06/26 को 70000 रुपए एवं दिनांक 06/08/26 को 80000 रुपए कुल 150000 रुपए धोखाधड़ी कर निकाल लिए थे। उक्त रिपोर्ट पर थाना मोघटरोड पर अपराध क्रमांक 305/26 धारा 318/4 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा साइबर फ्रॉड के संबंध में तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों की पकड़ने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इन्ही निर्देशों के पालन में दिनांक 31/8/ 26 को थाना मोघटरोड़ की टीम द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में खुरई जिला सागर से आरोपी धनीराम अहिरवार पिता मंगल अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी कुरई जिला सागर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त अकाउंट नंबर की पासबुक को जप्त किया गया है । प्रकरण में आरोपी को न्यायालय खंडवा पेश किया गया है ।
*सायबर अपराधों में खण्डवा पुलिस की लगातार कार्यवाही के परिणामस्वरूप पिछले एक माह में अभी तक कुल 03 प्रकरणों में अलग अलग राज्यों से 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।*
सराहनीय भूमिका -उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोघट रोड निरीक्षक विकास खिची, सउनि बलिराम बाल्के,प्रधान आरक्षक मनीष शर्मा थाना मोघटरोड़ एवं प्रआर जितेन्द्र राठौर,विक्रम वर्मा, आरक्षक उदयसिंह सायबर सेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।













