
सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में अंतिम श्रावण सोमवार को किया भव्य श्रृंगार।
खंडवा मेडिकल कॉलोनी,
प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में प्रति श्रावण सोमवार की तरह अंतिम सोमवार को भी विशेष फूलों का श्रृंगार किया पुजारी आशीष गीते एवं श्री सत्य साई समिति के जिलाध्यक्ष तरुण झवर ने बताया इस सोमवार को प्रातः काल से फूलों से श्रृंगार सोनल अग्रवाल,हिमानी माहेश्वरी,वर्षा तायडे,रंजू तायडे,कविता अरोरा,सरिता माहेश्वरी,रीना राठी,बीना कुशवाह,रामेन्द्री झा के अथक प्रयास से फूलों के श्री तिरुपति बालाजी बनाए गये एवं मंदिर में शिवजी के मुकुट रख दर्शनीय सज्जा की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र से हजारों दर्शनार्थी भोले बाबा के दर्शन करने आ रहे है,और सुंदर फूलों की सज्जा एवं झांकी को निहार रहे है।मंदिर में महिला विंग द्वारा संगीतमय शिव भजन पूरे श्रावण में मंदिर में हो रहे हैं।
पंडित आशीष गीते ने बताया बुधवार मंदिर प्रांगड़ में सामूहिक पार्थेश्वर पूजन होगा,जिसमें सभी उपस्थित हो पार्थेश्वर शिवलिंग पूजन का लाभ लें।












