ताज़ा ख़बरें

चूड़ियों से सजे हिंडोले में विराजे ठाकोरजी, मनाया पुष्टि मार्ग स्थापना दिवस

खास खबर

चूड़ियों से सजे हिंडोले में विराजे ठाकोरजी, मनाया पुष्टि मार्ग स्थापना दिवस

खण्डवा श्री द्वारकाधीश हवेली मंदिर में सोमवार को एकादशी के अवसर पर हिंडोले की आकर्षक सजावट चूड़ियों से की गई। चूड़ियों से सजे हिंडोले में श्री ठाकोरजी को विराजित कर श्रद्धालुओं द्वारा झुलाया गया।

समिति अध्यक्ष ब्रजेश शाह ने बताया कि सोमवार, एकादशी के दिन पुष्टि मार्ग का स्थापना दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े पांच सौ वर्ष पूर्व स्वयं श्रीनाथजी ने श्री वल्लभाचार्य महाप्रभुजी को दीक्षा मंत्र प्रदान कर आज्ञा दी थी कि उनके द्वारा जिन वैष्णवों को यह मंत्र देकर दीक्षा दी जाएगी, उन सभी को श्रीनाथजी अपनी शरण में लेकर उनका उद्धार करेंगे।

शाह के अनुसार, उसी समय से यह परंपरा आज तक श्री वल्लभाचार्य महाप्रभुजी के वंशजों द्वारा निरंतर निभाई जा रही है। वर्तमान में लाखों वैष्णव दीक्षा मंत्र प्राप्त कर महाप्रभुजी के शिष्य बनकर पुष्टि मार्ग की परंपरा से जुड़े हुए हैं और अपने जीवन को सार्थक कर रहे हैं।

इस अवसर पर मंदिर में धार्मिक वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने श्री ठाकोरजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!