ताज़ा ख़बरें

श्रावण माह में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर ओंकारेश्वर में पुलिस मुस्तैद

खास खबर

श्रावण माह में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर ओंकारेश्वर में पुलिस मुस्तैद

ओंकारेश्वर। सप्ताहांत एवं श्रावण माह के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के ओंकारेश्वर पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ओंकारेश्वर के सभी पार्किंग स्थलों, पहुंच मार्गों, मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

तैनात पुलिस बल अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी तरह मुस्तैद होकर श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुरक्षा में जुटा हुआ है। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

श्रावण माह में ओंकारेश्वर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित और सुगम धार्मिक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!