
*सद्भावना मंच ने नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर का किया सम्मानl*
खंडवा। सद्भावना मंच के सक्रिय सदस्य एवं नगर पालिका निगम में नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर का मंच की ओर से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि हमारी संस्था के अनेक सदस्य विभिन्न कार्यक्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहकर समाज और मंच को गौरवान्वित कर रहे हैं। मंच के सदस्य मल्लू राठौर ने विगत दिनों डॉग बाइटिंग की घटनाओं और इस पर होने वाले खर्च में कथित भ्रष्टाचार को उजागर कर देशभर में अपनी सक्रियता की पहचान बनाई। इस मुद्दे से संबंधित उनके समाचार एवं वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए।
प्रमोद जैन ने कहा कि सद्भावना मंच सदैव ऐसी सक्रिय एवं जागरूक शख्सियतों का सम्मान करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा। समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करना मंच की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम में प्रमोद जैन,डॉ. जगदीशचंद्र चौरे,देवेंद्र जैन,सुरेंद्र गीते,ओम पिल्ले,पंडित के के व्यास,एन के दवे,पंडित गोपाल भारद्वाज,गणेश भावसार,मुरली कोडवानी,कमल नागपाल,एम एम कुरैशी,रामनाथ सराफ,अशोक जैन,अजय मंडलोई,सुधांशु गीते,धीरज नेगी सहित मंच के सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।संचालन श्वेता हरि सखी ने किया।













