झारखंड

ताजपुर मुखिया प्रतिनिधि ने स्वास्थ्य प्रेमियों के बीच बांटे फुटबॉल

 

चौपारण। ताजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत ने शनिवार की सुबह ब्लॉक मैदान में खेल अभ्यास करने वाले स्वास्थ्य प्रेमियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया। फुटबॉल मिलने पर मैदान में मौजूद स्वास्थ्य प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मुखिया प्रतिनिधि के इस पहल की सराहना करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।इस अवसर पर अभिमन्यु प्रसाद भगत ने कहा कि नियमित खेलकूद से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है। स्वास्थ्य प्रेमियों को नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल के प्रति लोगों में काफी उत्साह है और ऐसे आयोजनों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।फुटबॉल मिलने से उत्साहित स्वास्थ्य प्रेमियों ने कहा कि ब्लॉक मैदान में नियमित रूप से सुबह खेलकूद का आयोजन होता है। ऐसे में फुटबॉल मिलने से अभ्यास करने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने मुखिया प्रतिनिधि के प्रति आभार जताते हुए खेल गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहित करने की उम्मीद जताई।

मौके पर विराज रविदास, मनोज सोनी, अनिल केसरी, पवन बरनवाल, सोनू बरनवाल, चंदन विश्वकर्मा, अनूप सोनी सहित दर्जनों स्वास्थ्य प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने फुटबॉल वितरण के लिए मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत का आभार जताया और उनकी पहल की सराहना की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!