झारखंड

आज़ादी के जश्न में खाकी का जलवा: पुलिस-11 ने पत्रकार-11 को 2-0 से दी मात

 

चौपारण। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौपारण प्रखंड मैदान में पुलिस-11 और पत्रकार-11 के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में थाना प्रभारी पंकज कुमार की कप्तानी में उतरी पुलिस-11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पत्रकार-11 को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।

पुलिस-11 की जीत में एएसआई बादल महतो ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दोनों गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पुलिस टीम में प्रिया सोय, सुनीता हैमरम, दीपिका कुमारी, संजय राम, रतन टुड्डू, सरवन पासवान, सुविन्द्र कुमार, कैलाश कुमार, बाजू कुमार, बादल महतो, जगदीश प्रधान, दीपक कुमार, पीयूष कुमार, सुनील सिंह और मो. इनाम सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

मैच के बाद विधायक मनोज कुमार यादव ने विजेता पुलिस-11 और उपविजेता पत्रकार-11 की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारा, अनुशासन और सौहार्द को मजबूत करने का बेहतर माध्यम है। स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, रिशु वर्णवाल, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, दृष्टि आई हॉस्पिटल के निदेशक इमरान खान, समाजसेवी आरके सिंह, पूर्व मुखिया मोहम्मद सफाउद्दीन निजामी, मोनू अख्तर, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

वहीं, सीएससीए की अगुवाई में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विधायक ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में सीएससी की टीम ने कोडरमा की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। आयोजन को सफल बनाने में सीएससीए अध्यक्ष तस्लीम रजा, सचिव शशि शेखर, राहुल कुमार, अजय यादव, चंदन पासवान, अंशु राय, राजा कुमार, सूरज सिंह, बबन कुमार, अमरदीप गुप्ता, सचिन चंद्रवंशी सहित संस्था के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!