झारखंड

उज्ज्वला योजना के लाभुक 15 अगस्त तक कराएं ई.के.वाई.सी,अन्यथा गैस सुविधा हो सकती है प्रभावित

 

चौपारण। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभुकों से 15 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से eKYC कराने की अपील की गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर eKYC नहीं कराने पर लाभुकों की गैस सेवा प्रभावित हो सकती है। यह जानकारी विशाल इंडेन ग्रामीण वितरक के संचालक गोपाल सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि लाभुकों की सुविधा के लिए eKYC की व्यवस्था दो स्थानों पर की गई है। पहला केंद्र चौपारण के केंदुआ मोड़ स्थित बाबा मार्केट में प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जा रहा है। वहीं दूसरा केंद्र इटखोरी डाकघर के सामने स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा।संचालक ने सभी उज्ज्वला लाभुकों से समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित केंद्र पर पहुंचकर eKYC कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि के बाद eKYC नहीं होने पर गैस कनेक्शन से संबंधित सुविधाओं में परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी लाभुक बिना विलंब के निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!