झारखंड

सड़क हादसे में पिपरा के युवक की मौत, ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप

 

चौपारण। पिपरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिपरा निवासी अर्जुन चंद्रवंशी के छोटे पुत्र मधु चंद्रवंशी की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना के कारणों को लेकर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में कथित लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रीतम चंद्रवंशी उर्फ छोटू ने कहा कि राजकेशरी कंस्ट्रक्शन की कथित लापरवाही के कारण क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का दावा है कि कंपनी द्वारा पिपरा में काम शुरू किए जाने के बाद से अब तक करीब दर्जनभर लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर संबंधित ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!