झारखंड

भगहर रोड से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, अन्य मार्गों पर भी कार्रवाई की उठी मांग

चौपारण। प्रखंड के भगहर रोड पर रविवार को चौपारण पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया। थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, जब्त ट्रैक्टर से अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़ा पाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एनजीटी के निर्देशों के मद्देनुसार क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इधर, पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इटखोरी रोड, सिंघरावा स्थित बराकर नदी तथा पेटादरी नदी क्षेत्र से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टरों के माध्यम से कथित रूप से अवैध बालू की ढुलाई की जाती है। इसके बावजूद इन मार्गों पर लगातार परिवहन होने से लोग सवाल उठा रहे हैं कि अन्य स्थानों पर भी समान रूप से कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन सभी संवेदनशील मार्गों पर संयुक्त अभियान चलाए तो अवैध खनन और बालू परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। लोगों ने नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित करने और पूरे क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!