झारखंड

पांडेबारा सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चौपारण। प्रखंड के पाण्डेयबारा स्थित रंमजीता मोड़ पर रविवार दोपहर करीब दो बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पथरिया गांव निवासी रंमजीत विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, रंमजीत विश्वकर्मा बरही की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। रविवार को वह किसी निजी कार्य से बाइक से जा रहे थे। पाण्डेयबारा के रंजीता मोड़ के समीप तेज रफ्तार में पहुंचने पर अचानक ब्रेक लगाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पथरिया गांव में भी शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने रंजीता मोड़ को दुर्घटना संभावित स्थल बताते हुए यहां चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!