ताज़ा ख़बरें

आज 209 विद्यार्थी मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लेकर दिखाएंगे अपना हुनर।

खास खबर

आज 209 विद्यार्थी मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लेकर दिखाएंगे अपना हुनर।

खंडवा। मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2026 का आयोजन 7 अगस्त शुक्रवार को शासकीय मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाला यह कार्यक्रम अपर कलेक्टर खण्डवा श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के द्वारा आयोजित होने जा रहा है इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश की संस्कृति ,पर्यटन एवं कला आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी। प्रतियोगिता में 209 शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाओं के कक्षा 9वी से 12वीं के कक्षा के तीन विद्यार्थी एक टीम के रूप में लिखित परीक्षा में सहभागिता करेंगे। लिखित परीक्षा के पश्चात चयनित प्रथम छःशालाओं की टीम मल्टीमीडिया क्विज में सहभागिता करेंगी। शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने बताया कि प्रश्न पत्र और मल्टीमीडिया क्विज का निर्माण मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के द्वारा किया गया है जिसमें विभिन्न राउंड में प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑडियो राउंड और विजुअल राउंड भी मल्टीमीडिया क्विज में है। पर्यटन विभाग की ओर से सहभागिता करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके प्रभारी शिक्षक के लिए नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था भी की गयी है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है जिन्हें पुरुस्कार स्वरूप तीन दिन और और दो रात निशुल्क पर्यटन विभाग के होटल में ठहरने के कूपन दिए जाएंगे। तथा चतुर्थ पंचम और षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को उपविजेता घोषित किया जाएगा। उनके लिए दो दिन और एक रात की निशुल्क पर्यटन विभाग के होटल में ठहरने के कूपन दिए जाएंगे। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे ।साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु जिले की 209 शालाओ द्वारा पंजीयन किया गया है । प्रतियोगिता में 9 से 10 पंजीयन,10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा, 12 से 2:30 बजे तक मूल्यांकन एवं भोजन ओर 2:30 से 4:30 बजे तक चयनित 6 टीमो द्वारा मल्टीमीडिया क्विज में सहभागिता की जाएगी। 4:30 बजे पुरुस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिता आयोजन हेतु अपर कलेक्टर द्वारा विभिन्न समितियो का गठन कर दायित्व सौपे गए है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!