ताज़ा ख़बरें

नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष, महामंत्री के स्वागत में निकलेगी ‘अभिनंदन एवं तिरंगा यात्रा।

खास खबर

नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष, महामंत्री के स्वागत में निकलेगी ‘अभिनंदन एवं तिरंगा यात्रा।

8 अगस्त को दादाजी मंदिर से भाजपा कार्यालय तक होगा आयोजन, युवाओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

खंडवा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला खंडवा द्वारा संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सागर आरतानी एवं जिला महामंत्री शुभम पटेल के अभिनंदन तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 8 अगस्त को भव्य ‘अभिनंदन एवं तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 8 अगस्त शनिवार को यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे दादाजी मंदिर मैं दर्शन पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ होगा। इसके बाद यात्रा भवानी माता रोड शनि मंदिर होते हुए नगर निगम, घंटाघर और बस स्टैंड मार्ग से होते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचेगी। यात्रा में भाजपा एवं भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, युवा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। यात्रा के दौरान युवा हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि तिरंगा देश के सम्मान, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है तथा इस यात्रा के माध्यम से युवाओं में ‘राष्ट्र सर्वोपरि’, सामाजिक समरसता, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय भक्ति का परिचय देते हुए यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!