
श्रावण के पहले सोमवार कांग्रेस को दोहरी खुशी, दतिया उपचुनाव की जीत के साथ सिंगोट ब्लाक रामपुरा के ग्रामीण कांग्रेस में हुए शामिल

खंडवा/
श्रावण मास का पहला सोमवार कांग्रेस के लिए दोहरी खुशखबरी लेकर आया। एक ओर दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर खंडवा जिला, सिंगोट ब्लॉक के ग्राम रामपुरा के 20 से 25 ग्रामीणों ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं कमेटी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री सिंह ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सभी को पदभार ग्रहण कराया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि सदस्यता ग्रहण के दौरान यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मोंटी पवार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन में गहरा असंतोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की किसान विरोधी, युवा विरोधी और छात्र विरोधी नीतियों से लोग आहत, पीड़ित और परेशान हैं। इसी असंतोष के कारण सिंगोट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुरा के 25 से 30 साथियों ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
मोंटी पवार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, युवाओं, छात्रों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ताकत मिलेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि लोग जनहित की राजनीति के साथ खड़े होना चाहते हैं। उन्होंने नवसदस्यों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने नवप्रवेशी साथियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इन लोगो ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण—-
यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोंटी सिंह पंवार
ब्लॉक अध्यक्ष केदार पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा,
आकाश मनसारे,संदीप गिन्नारे,राधेश्याम भगोरे,सीताराम भगोरे,निलेश चौहान,राकेश चौहान,मनु चौहान,दिलीप मानिक,प्रशांत अटुदे,अर्जुन भगोरे,लक्ष्मण चौहान ,प्रभुलाल पाल ,नन्नू नीलकंठ ,विदुर भगोरे,इलियास मंसूरी ,दशरथ नीलकंठ ,अक्षय कपिल ,अनिल जमदाडे ,नन्नू आटुदे,नागु चौहान ,प्रताप चौहान ,मुकेश चौहान ,मनोज मुहरे।










